Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पिता के हमलावरों को गोली मारने की सुपारी देने वाला Ex MLA का बेटा गिरफ्तार

 

हिमाचल : पिता के हमलावरों को गोली मारने की साजिश में शामिल Ex MLA बब्बर ठाकुर का बेटा पुरंजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना के मास्टरमाइंड आरोपी पुरंजन ठाकुर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट में पेश होने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुरंजन ठाकुर पर आरोप है कि उसने पंजाब के लुधियाना निवासी सन्नी गिल को 20 जून को दिनदहाड़े गोली चलाने का आदेश दिया था। शूटर सन्नी ने खुद पुलिस पूछताछ में यह बात बताई। इसके बाद से पुलिस पिछले पांच दिनों से पुरंजन ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने आज कोर्ट में पेशी से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

Related Post