Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम ने हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल ; क्या बोले

पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम ने हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल ; क्या बोले

पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए उठाए हैं। उन्होंने जारी बयान में कहा कि
हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं।‌ सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन के पास जंगल में शव मिले है। प्रदेश में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है, हर रोज कोई न कोई क्राइम की घटना सामने आ रही है।
कानून व्यवस्था को संभालने में सीएम नाकाम रहे हैं।
इससे पहले पुलिस का हेड कांस्टेबल जसवीर लापता हो गया था। पुलिस अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे है। चंबा के समीप एक आईबी अधिकारी की हत्या हो जाती है। विदेशी महिला से छेड़छाड़ दुष्कर्म के मामले बड़ रहे है।इसके अलावा चोरी, लूट की घटनाएं लगातार हो रही है। हैरानी की बात ये है कि प्रदेश में गृह विभाग का जिम्मा सीएम के पास ही है।

Related Post