हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को होनेंजा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीट पर टिकट फाइनल कर दिए हैं। हिमाचल में नालागढ़ से हरदीप बाबा और हमीरपुर सीट पुष्पेंद्र को टिकट दिया है। जबकि देहरा सीट पर टिकट का पेंच फंस गया हैं। इस सीट पर रमेश धवाला को कांग्रेस में लाने की कोशिश हो रही है।
वहीं ओर बीजेपी ने तीनों सीटों पर निर्दलीय को टिकट पहले ही दे चुकी है।भाजपा ने नालागढ़ से निर्दलीय और पूर्व विधायक केएल ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और देहरा से होशियार सिंह को टिकट दिया है।

