Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

हत्या या आत्महत्या ; अब नाहन के पास पेड़ से लटके मिले महिला-पुरुष के शव

 

जिला सिरमौर के नाहन के ठंडा पानी बावड़ी के जंगल में एक पुरुष और एक महिला के शव पेड़ से लटके मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना के पुलिस मौके पर शव को कब्जे में ले लिया है। शिमला से एफएसएल की टीम भी मौके पर पंहुची है।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा भी घटनास्थल पर पंहुचे। फिलहाल शवों की शिनाख्त नही हुई है। जानकारी के अनुसार इस सुनसान एरिया में बीते कल कोई बावड़ी पर पानी भरने आया तो दुर्गंध आई।

जब थोड़ा और करीब जाकर देखा तो एक व्यक्ति पेड़ पर लटका दिखा। घबराकर वह वहां से पिछे दौड़ पड़ा और अन्य लोगों को बताया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। रात को ही पुलिस मौके पर पंहुची तो देखा कि एक नही बल्कि दो शव है, जिसमे एक महिला का भी शव है।

अंधेरे के कारण रात को शव नीचे नही उतारे जा सके। रविवार सुबह एसपी की अगुवाई में टीम मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लिया। इस बीच शिमला से FSL की टीम भी पंहुची। एसपी ने बताया कि जंगल के इस एरिया को सीज कर दिया गया है ताकि कोई घटनास्थल से छेडछाड न हो। शव काफी दिनों से लटके हैं क्योंकि दुर्गंध और शवों की हालत काफी खराब है। रिपोर्ट के बाद खुलासा हो सकता है कि ये सुसाइड केस है या इन्हे मारकर लटकाया गया है।

Related Post