पांवटा साहिब विद्युत मंडल में तैनात अधिकारियों की फिर संदेह के घेरें में है। विभाग ने शनिवार को पॉवर कट लिया था। ये भी तब जब पांवटा साहिब में पारा 43 डिग्री पार था। ऊपर से अधिकारियों का रवैया ऐसा था कि जनता को समझाने की बजाए रोब दिखाने लगे। फिर क्या था रात को ही जनता ने अधिकारियों को उनकी औकात दिखा दी। और उनके सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी।इस तरह के मामले विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल से सवाल उठते हैं।
असल में मामला पॉवर कट का था। अमूमन पॉवर कट सुबह 9 बजे से 5 से 6 बजे तक होता है लेकिन शनिवार को हद हो गई और 10 बजे तक भी विधुत आपूर्ति बहाल नही हो सकी। जिसके बाद जनता का सब्र का बांध टूट गया और आम जनता विधुत विभाग के दफ़्तर पहुंच गई। देर रात 10 बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग पूरा दिन गर्मी मे परेशान रहे। वहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ की मिलीभगत से ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए देर तक कट लगाया गया था
इस दौरान बद्रीपुर सबस्टेशन में दर्जनों लोगों ने विद्युत विभाग मुरादाबाद के नारे लगाए इस दौरान एक्स ई एन और एसडीओ भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने लोगों को शांत करने की बजाय लोगों को उकसाया और कहा कि जब-जब नेशनल हाईवे शटडाउन के लिए कहेगा हम शटडाउन देंगे चाहे गर्मी हो या सर्दी।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के करीबी को लाभ पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा शटडाउन करवाया गया। ठेकेदार ने नेशनल हाईवे पर काम लिया हुआ है जिसको जल्दी पूरा करने के लिए ठेकेदार को बिल की पेमेंट करवानी थी। जिस कारण देर तक काम हुआ।

