Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

सीबीआई टीम की पांवटा में छापेमारी ; क्या है पूरा मामला

सीबीआई टीम की पांवटा में छापेमारी ; क्या है पूरा मामला

सीबीआई की टीम ने पांवटा साहिब, राजगढ़ और सोलन में छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने उत्तराखंड में दर्ज 3 केस में ये बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सीबीआई ने अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए है। सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को पांवटा साहिब, राजगढ़ और सोलन में दबिश दी। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में फलों के पौधों की खरीद में अनियमितताओं और अवैधताओं के आरोपों से संबंधित मामले में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

जांच एजेंसी ने दबिश के दौरान कई अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। सूचना के अनुसार हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेष, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर, उत्तर प्रदेश के अंबेदकर नगर, बागपत, नोएडा और लखनऊ और जम्मू-कश्मीर में कुलगाम व पुलवामा सहित 24 स्थानों पर ये कार्रवाई की गई।

इस दौरान 13.5 लाख की नकदी और और 7-7 लाख की 5 एफडी (35 लाख) से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मंच गया है।
गौरतलब है कि पांवटा निवासी और उत्तराखंड सरकार में बागवानी निदेशक डॉ. हरमिंद्र सिंह बवेजा को इस मामले पहले ही सस्पेंड कर दिया था। ये अधिकारी हिमाचल प्रदेश में भी विवादों से घिरे रहे है।
अब आने वाले दिनों में एचएस बवेजा की मुश्किलें बढ़ और सकती है। एचएस बवेजा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। वह डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिक भी रहे है।
बवेजा के खिलाफ उत्तराखंड में कीवी फल पौध वितरण के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने, हल्दी-अदरक बीज वितरण में देरी करने, अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों के लिए स्वीकृति से अधिक धन खर्च करने जैसे आरोप हैं। और कई नर्सरी के आवंटन के आरोप है। इस मामले में उत्तराखंड में करीब 12 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी की जांच सीबीआई कर रही है।

Related Post