Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

बीजेपी में देहरा में उठी विद्रोह की चिंगारी

बीजेपी में देहरा में उठी विद्रोह की चिंगारी

हिमाचल बीजेपी में विद्रोह की चिंगारी अब 3 सीटों पर भी उठ सकती है। फिलहाल देहरा से पूर्व मंत्री ने बयान देकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है। इससे पहले लाहौल स्पीति में पूर्व मंत्री मार्केंड्य ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और बीजेपी के उम्मीदवार को हरा दिया। और खुद भी हार गए। अब 10 जुलाई को 3 विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भी देहरा सीट पर विद्रोह होने लगा है।

इस सीट पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रमेश चंद धवाला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी का टिकट होशियार सिंह को मिलने के बाद रमेश धवाला ने शुक्रवार को कहा- यदि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा को जिला बनाने का वादा करते हैं तो वह भाजपा छोड़ कांग्रेस से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

रमेश धवाला के इस बयान से कांगड़ा की सियासत गरमा गई है। बीजेपी की पूर्व सरकारों में तीन बार मंत्री रहे धवाला के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़नी तय है। बीजेपी ने वरिष्ठ नेता धवाला का टिकट काटकर 23 मार्च को पार्टी में शामिल हुए होशियार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इससे धवाला भड़क गए है। वही नालागढ़ में लखविंदर राणा हालांकि बीजेपी में है लेकिन उनका क्या रुख रहता है। ये समय ही बताएगा। और हमीरपुर में भी अब अनुराग ठाकुर के सामने नेताओं को मानने के लिए पसीना बहाना पड़ेगा।

Related Post