Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पांवटा के लापता पुलिस जवान का पता लगा

पांवटा के लापता पुलिस जवान का पता लगा

पांवटा साहिब के लापता पुलिस के जवान जसवीर सिंह सैनी का पता चल गया है। मुख्य आरक्षी को हरियाणा के मुलाना के आसपास से बरामद कर लिया गया है। 12 जून की रात से मुख्य आरक्षी की सलामती की दुआएं मांगी जा रही थी। मुख्य आरक्षी को काला आम लाया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्य आरक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि पुलिस अधिकारी उन पर दबाव डाल रहे है। जिस कारण वो परेशान है। डीआईजी डाॅ. डीके चौधरी ने मुख्य आरक्षी जसवीर सैनी के बरामद होने की पुष्टि की है। डीआईजी ने कहा कि विस्तृत जानकारी बाद में साझा  जाएगी।

Related Post