Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

छात्रों की सहायता के लिए एबीवीपी का कॉलेज परिसर में मार्गदर्शन शिविर

छात्रों की सहायता के लिए एबीवीपी का कॉलेज परिसर में मार्गदर्शन शिविर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से ही राष्ट्र हित,छात्र हित और समाज हित में कार्य करती आई है। चाहे बात करे आपदा के समय की या बात हो छात्र मुद्दों की विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई अध्यक्ष हरमीत सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 जून से शुरू हुए महाविद्यालय दाखिले के लिए महाविद्यालय परिसर में मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। हालांकि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अब ऑनलाइन माध्यम से दाखिले करवाये जा रहव है इसलिए अभाविप जिला सिरमौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।

3 जून से हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में दाखिले शुरू हो चुके है। जिला सिरमौर की विद्यार्थी परिषद की विभिन्न इकाइयों में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए गए है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए है।

Related Post