Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

जिन 3 सीटों पर उप चुनाव, उन सीटों पर बीजेपी को लोकसभा में कितनी मिली थी लीड

जिन 3 सीटों पर उप चुनाव, उन सीटों पर बीजेपी को लोकसभा में कितनी मिली थी लीड

हिमाचल में लोकसभा और 6 विधानसभा सीट पर 4 जून को संपन्न चुनाव में बेशक वन वोट पीएम और वन वोट सीएम का नारा कुछ सीट पर लगा हो। इस नारे से सीएम ने अपनी कुर्सी बचा ली। लेकिन लोकसभा की चारों सीट कांग्रेस हार गई। अब 3 सीट पर 10 जुलाई को हो रहे उप चुनाव में ये नारा कारगर नही हो सकता। अब कांग्रेस 34 से 38 सीट पर पहुंच गई है। इसलिए अब अगर बीजेपी ने अपने वायदे के मुताबिक तीनों सीट पर इस्तीफा देने वाले निर्दलियों को टिकट दिया तो बीजेपी मजबूत होगी।

इन तीन सीटों पर लोकसभा में देहरा से 15317 लीड बीजेपी को मिली हैं। इस सीट पर होशियार सिंह निर्दलीय जीते थे। हमीरपुर से 16029 वोट की बीजेपी को लीड मिली। यहां से आशीष शर्मा निर्दलीय जीते थे। इसके अलावा नालागढ़ से बीजेपी को 15164 से अधिक लीड मिली है। इस सीट से केएल ठाकुर निर्दलीय विधायक जीते थे। गौरतलब है कि ये तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Related Post