Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

हिमाचल में बीजेपी के तीनों टिकट लगभग फाइनल ; प्रस्ताव पारित

हिमाचल में बीजेपी के तीनों टिकट लगभग फाइनल ; प्रस्ताव पारित

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शिमला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के टिकटों को लेकर चर्चा चल रही है। कोर कमेटी में चर्चा के बाद तीनों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों सीटों पर निर्दलीय और पूर्व विधायकों को टिकट देने का प्रस्ताव कोर कमेटी में पारित कर हाईकमान को भेजा जाएगा, क्योंकि भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के समय ही नालागढ़ से निर्दलीय और पूर्व विधायक केएल ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और देहरा से होशियार सिंह को टिकट देने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस भी पैनल तैयार कर हाईकमान को भेज देगी।

Related Post