Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

बड़ी खबर: अनुराग ठाकुर को नही मिला मंत्री पद,अब क्या मिलेगी जिम्मेदारी ?

बड़ी खबर: अनुराग ठाकुर को नही मिला मंत्री पद,अब क्या मिलेगी जिम्मेदारी ?

हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर विजय मिली थी लेकिन जगत प्रकाश नड्डा का बीजेपी अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है जिसके कारण उनको मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अब हिमाचल प्रदेश से हमीरपुर से लगातार पांच बार लोकसभा सांसद बने अनुराग ठाकुर को संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है उनको बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि जगत प्रकाश नड्डा वर्ष 2010 में हिमाचल के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से अनबन होने के कारण राष्ट्रीय राजनीति में चले गए थे और उनको बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री भी रहे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अब अनुराग ठाकुर को महामंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती हैं।

अनुराग ठाकुर ने एएनआई को बताया कि वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे है। मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और‌ जिनको मंत्रिमंडल में जगह मिली है उनको बधाई देता हूं। उनको संगठन में या कोई जिम्मेदारी देंगे तो हर जिम्मेदारी निभाएंगे।

Related Post