Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

पाक की नापाक हरकत: इधर शपथ उधर श्रद्धालुओं की बस पर हमला

पाक की नापाक हरकत: इधर शपथ  उधर श्रद्धालुओं की बस पर हमला

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस पर हमला किया है। इसमें 10 लोगों के मारे जाने की खबर हैं,जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
ये हमला उस वक्त हुआ जब नई दिल्ली में पीएम मोदी और नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। ये हमला रियासी जिले के कंदा इलाके में हुआ है।

आतंकियों ने बस चालक पर गोलियां चलाई जिस कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई।
रियासी की SSP मोहिता शर्मा ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर ओपन फायर किया, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ और उसका बस से कंट्रोल खो गया। इसके चलते बस खाई में गिर गई। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए।

Related Post