प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पंजाब के रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। बिट्टू लुधियाना से पहले कांग्रेस के लोकसभा सांसद थे लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बार उनको हार का सामना करना पड़ा था। वह कांग्रेस के राजा वडिंग से लुधियाना सीट से मात्र 20 हजार वोटों से हार गए थे। इस बार बीजेपी ने उनको टिकट दिया था। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंतसिंह के पोते है। बिट्टू ने कहा कि मोदी ने पंजाब को आगे रखा है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के किसानों और सरकार के बीच सेतु का काम करेगे। पंजाब को कर्जा मुक्त और नशा मुक्त के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता हैं। पंजाब में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा है।
गौरतलब है कि बिट्टू पंजाब के सीएम रहे पूर्व सीएम सरदार बेअंत सिंह के पोते है। सरदार बेअंत सिंह पंजाब के 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री थे। लेकिन खालिस्तानी अलगाववादिओं ने उनको कार में बम रखकर उनकी हत्या कर दी थी। उनको प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने कहा था कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में सरदार बेअंत सिंह ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाली के लिए कड़े संघर्ष किए। 18 दिसम्बर 2013 को डाक विभाग ने सरदार बेअंत सिंह जी के सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया था।

