Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

PM मोदी ने राष्ट्रपति को दिया इस्तीफा आगे क्या रणनीति कैसे बनेगी सरकार ?

PM मोदी ने राष्ट्रपति को दिया इस्तीफा आगे क्या रणनीति कैसे बनेगी सरकार ?

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है। ये एक परंपरा होती है। साथ उन्होंने मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश भी की।

मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे आखिरी बैठक हुई। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई।

इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा। मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिए है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी।
लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें
मिली है। जबकि सहयोगी दलों के साथ एनडीए पर पास 292 सीट है। इसलिए मोदी सरकार बनना तय है।

Related Post