Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

लोकसभा की चारों सीट हारी कांग्रेस ; 4 बागी हारे और सरकार बचा गए सुक्खू

लोकसभा की चारों सीट हारी कांग्रेस ; 4 बागी हारे और सरकार बचा गए सुक्खू

हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। भाजपा ने यहां कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया, लेकिन विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस ने 6 में से 4 सीटें जीतकर बीजेपी को झटका दे दिया है। और CM सुक्खू सरकार को बचाने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल सरकार पर आया सियासी संकट अब टल गया है।
अब हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है,जबकि बीजेपी 25 से 27 पर पहुंच गई। अभी 3 विधानसभा में चुनाव होना है।
बीजेपी की इस हार के बाद 4 जून को प्रदेश में सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा को भी करारा झटका लगा है। BJP केवल धर्मशाला और बड़सर में ही जीत दर्ज कर पाई है। दो बागी धर्मशाला में दिग्गज नेता सुधीर शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल चुनाव जीत गए है। जबकि चार बागी देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर और चैतन्य शर्मा चुनाव हार गए हैं।

Related Post