Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

सिरमौर में पांचों सीटों पर बीजेपी का परचम

मंगलवार को लोकसभा की शिमला संसदीय सीट पर हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कश्यप को सिरमौर जिले से भारी बढ़त मिली है।
सिरमौर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिली है शिलाई विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश में उद्योग मंत्री रहे हर्षवर्धन चौहान के विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को 2317 वोट की लीड मिली है।

वहीं रेणुका विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र से 4485 की लीड भारतीय जनता पार्टी को मिली है। सबसे ज्यादा लीड भारतीय जनता पार्टी को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से मिली है यहां से भारतीय जनता पार्टी को 15313 वोटो की बढ़त मिली है इसके अलावा नहान से 7941 जबकि पछाद से 452 वोटो की लीड बीजेपी को मिली है।

Related Post