Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

फिर तारीख पर तारीख: हाटी मामले में अदालत से नई तारीख

आज हाईकोर्ट शिमला में हाटी मुद्दे पर सुनवाई होनी थी। जिसमें हाटी समिति सहित केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा भी जवाब दायर किए जाने थे। लेकिन गुज्जर समुदाय और अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति के अलावा एक तीसरी रिट याचिका भी ओबीसी वर्ग के कुछ युवकों द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई है जिसमें हाटी समिति की सहयोगी संस्था भाट ब्राह्मण एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा 1-10 तहत अर्जी देकर जवाब दावा पेश करना चाहती है।

रणसिहं चौहान और ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि इन सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट के डबल बेंच द्वारा क्लब किया गया है। और अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तारीख तय की गई है। इसलिए हाटी समिति के वकील के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए दोनों सरकारों के जवाब मिलने के बाद ही हाटी समिति भी अगली तारीख के लिए ही अपना जवाब पेश करेगी।

Related Post