Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

आवारा कुत्तों के काटने के बढ़ते मामले और कई समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भड़की परिषद

आवारा कुत्तों के काटने के बढ़ते मामले और कई समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भड़की परिषद

वरिष्ठ नागरिक परिषद, पांवटा साहिब की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक परिषद हाल, पांवटा साहिब में प्रधान राजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 35 सदस्यों ने भाग लिया और शहर की कई समस्याओं पर चर्चा हुई।

इस बैठक में सबसे पहले अप्रैल तथा मई माह में जुड़े चार नए सदस्यों का बैठक में स्वागत किया गया। इसके बाद सदस्यों को सूचित किया कि चुनाव में सभी अपने मतों का प्रयोग करें। इसमें यदि किसी भी प्रकार का व्यवधान आए तो समाधान हेतु तुरंत संपर्क करें।
इस बैठक में आवारा कुत्तों की समस्या पर चर्चा हुई। पिछले 1 महीने में सिविल अस्पताल पांवटा में शहर और आसपास से 200 से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आए है।

इसके अलावा बंदरों के उत्पात पर फिर से ध्यान आकर्षित करवाने के लिए डीएफओ, एसडीओ (सिविल), एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नगर परिषद, पांवटा साहिब को पत्र लिख कर कार्यवाही करने का आग्रह किया। और मेन बाजार पांवटा साहिब में एक तरफा ट्रैफिक हेतु सभा में फिर से दोहराया गया। अवैध पार्किंग हेतु एसडीएम पत्र लिखा गया।
सिविल अस्पताल, पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट एवं अन्य आवश्यक स्टाफ की पोस्टिंग की मांग की गई।
इस बैठक में पांवटा साहिब से मथुरा/वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा हेतु एचआरटीसी से मांग की गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से राजिंदर शर्मा अध्यक्ष, राकेश बेदी उपाध्यक्ष, जीडी शर्मा मुख्य सचिव, अर्जुन देव खुराना सह सचिव, विजय कुमार वित्त सचिव, जेपी शर्मा, शांति स्वरूप गुप्ता, एनडी सरीन, टीसी गुप्ता, सुंदर लाल मेहता, आरसी गुप्ता, विजय गोयल आदि उपस्थित थे।

 

Related Post