Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

नहीं रहे नगर परिषद पांवटा के पूर्व वाइस चेयरमैन

जिला सिरमौर की नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व उपाध्यक्ष व व्यवसायी तेजपाल सिंह कथूरिया का बीती रात निधन हो गया। सरदार तेजपाल सिंह कथूरिया विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रात उन्हें सीने में तकलीफ के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन उनका निधन हो गया।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल ने बताया कि तेजपाल सिंह कथूरिया बहुत ही मिलनसार व हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। वह दो बार नगर परिषद के 2 बार पार्षद रहे है। वार्ड नम्बर 7 से वर्ष 2007 में पहली बार पार्षद बने थे और उपाध्यक्ष बने थे। तेजपाल सिंह कथूरिया शहर के जानेमाने व्यवसायी भी है। पाल होटल के मालिक तेजपाल सिंह कथूरिया का बहुत पुराना व्यवसाय है, जिससे कई लोगों को रोजगार मिला है।

Related Post