Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

नालागढ़ के पूर्व विधायक आखिर मान ही गए : बीजेपी ने राज्य में दिया ये पद

नालागढ़ के पूर्व विधायक आखिर मान ही गए : बीजेपी ने राज्य में दिया ये पद

शिमला : नालागढ़ के निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर की बीजेपी में वापसी के बाद से नाराज चल रहे पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा आखिरकार मान ही गए। अब उनको भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने लखविन्द्र राणा को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कर्ण नंदा मीडिया प्रभारी ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा द्वारा नियुक्ति पर जारी किया गया। इससे अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत शाश्वत कपूर धर्मशाला जो की सांसद कृष्ण कपूर के बेटे है उनको भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा मोर्चा अध्यक्ष तिलक कपूर द्वारा जारी की गई।

Related Post