Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

आंज भोज में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस डूबता जहाज कौन करेगा सवारी: सुखराम

आंज भोज में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस  डूबता जहाज कौन करेगा सवारी: सुखराम

हिमाचल में लोकसभा की सभी चारों सीटें रिकॉर्ड मतों से भाजपा जीतेगी। और विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। ये बात पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने आंज भोज क्षेत्र के दौरे में कही। उन्होंने आंज भोज में अपना चुनावी प्रचार शिवा, बनौर, टोरू, लोभी, किरोग और कलाथा में किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज मोदी दुनियाभर में सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय नेता बन गए है।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार में कांग्रेस के नेता और विधायक भी परेशान है। इसलिए पार्टी छोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायकों को नहीं तोड़ रही है। बल्कि खुद कांग्रेस के लोग बीजेपी में आ रहे है।
इस मौके पर पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर व उनके क्षेत्र में भाजपा द्वारा अपने कार्यकाल में करवाए गए भरपूर विकास को देखते हुए लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

आंज भोज में कांग्रेस को झटका

पूर्व मंत्री के इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए। भाजपा मिलन कार्यक्रम में बनौर गांव के कांग्रेस के तीन परिवारों बलवीर सिंह चौहान, चतर सिंह भंडारी व खजान सिंह धीमान ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा रूदाना गांव में कई निर्दलीय समर्थकों की भी बीजेपी में वापसी हो रही है। अभी कई और कांग्रेस और निर्दलीय समर्थक बीजेपी में आ सकते है।

Related Post