Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

बिखरा विपक्ष : ना माया मिली, ना राम पढ़िए पूरी खबर

बिखरा विपक्ष : ना माया मिली, ना राम पढ़िए पूरी खबर

इस साल अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं।इसके लिए सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। आज बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश समेत राष्ट्रीय स्तर पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

अब कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों को माया का साथ नहीं मिल पाएगा। वहीं दूसरी ओर आजकल अयोध्या और देश विदेश में जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं।

अयोध्या जाने के सवाल पर भी कांग्रेस व क्षेत्रीय दल एक नहीं हो सके हैं। सारा विपक्ष कह तो रहा है कि भगवान राम सबके हैं और भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या मामले में राजनीति कर रही है।

लेकिन राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और जो नहीं हमारे राम का , वो नही हमारे काम का। ये नारे इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। किसने आदोलन किए। दूसरी और किसने भगवान को काल्पनिक कहा। ये जनता सब जानती है।

अब विपक्ष करें तो क्या करें जाहिर है उत्तर प्रदेश में तत्कालीन मुलायम सिंह की सरकार में कार सेवकों के साथ बर्बरता हुई थी। सरयू नदी कार सेवकों के खून से लाल हो गई थी। अब मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया है।‌ और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

अब कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या ना जाने का निर्णय लेकर बीजेपी के हाथ में एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस को राम विरोधी कर रही है इसलिए ना माया मिली राम।

Related Post