Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

सीएम सुक्खू इन एक्शन : ACC और अंबुजा को बड़ा झटका

हिमाचल में सीमेंट प्लांट बंद करके हिमाचल की जनता से रोजगार छीनने वाली  सीमेंट कंपनी के खिलाफ सरकार की कार्यवाही शुरू हो गई है। ये संकेत साफ है। सीएम ईमानदारी से काम में लग गए है। झुकते नही हैं और ये सुक्खू सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने दोनों कंपनियों से ऑर्डर वापस लेकर अल्ट्राटेक को डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में विकास कार्य न रुके, इसलिए सरकार ने संबंधित विभागों को अगले आदेशों तक सीमेंट की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। इसके साथ ही सरकार ने PWD, जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को पत्र भी जारी कर दिया है।

सरकार से मिले आदेशों के बाद राज्य
आपूर्ति निगम ने संबंधित इन तीनों विभागों को पत्र जारी करके ठेकेदारों से सीमेंट खरीदने की भी बात कही है।

Related Post