Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

सीएम रिजल्ट से कुछ समय पहले कहां ले रहे गोल गप्पे का स्वाद

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब कल 8 दिसंबर को परिणाम आने है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं और शिमला में गोलगप्पे का आनंद ले रहे हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जहां सभी नेताओं और राजनीतिक दलों को टेंशन हो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री इसके विपरीत रिलेक्स मूड में नजर आए।

जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड की सैर की। उनके साथ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा और शिमला शहरीसीट से प्रत्याशी संजय सूद और कई कार्यकर्ता भी थे।

आशियाना के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोलगप्पों का आनंद लिया। देवेंद्र राणा ने भी उनके साथ गोलगप्पे खाए और प्रदेश की राजनीति से हटकर शिमला के बारे में चर्चा करने
लगे। वह जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे।

Related Post