
पांवटा साहिब : यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब की बैठक सम्पन्न हुई। महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने पिछले महीने की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसमे सभी सदस्य सहमत हुए। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए संस्था के चुनाव हुए। जिसमे डाॅ परवेश सबलोक को अध्यक्ष, शांति स्वरूप गुप्ता को महासचिव, एनपीएस सहोता को वाइस प्रेजिडेंट तथा हरीश को कैशियर चुना गया। अध्यक्ष डाॅ सबलोक ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष 25-30 लोगों की निशुल्क प्रशामक देखभाल करती है तथा परामर्श सेवा प्रदान करती है।
नगर परिषद पांवटा क्षेत्र में मिलावटी दूध पनीर और दही दूसरे राज्यों से आ रहे हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा रहे है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती है। इस बारे उचित कार्यवाही होनी चाहिए।
संस्था अभी तक 26 लोगों की निशुल्क प्रशामक देखभाल व परामर्श सेवा प्रदान कर चुकी है। इस संस्था द्वारा पुरुवाला की लड़की एक इलेक्ट्रिक व्हील चैयर भी दी गई जिसकी कीमत 40 हजार रुपए है। इससे अलग भी संस्था कई प्रकार समाजसेवा के कार्य करती है।
जिसको भी इस बारे में निशुल्क सेवा चाहिए व डा०परवेश सबलोक क्लिनिक शमशेरपुर और महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता वाई प्वाइंट से मिल सकता है। इस मौके पर नरेन्द्रपाल सिंह सहोता, हरीश वैश, राजीव गुप्ता, मनमीत सिंह, हरदेश बत्रा आदि मौजूद रहे।


