
पांवटा साहिब। कल यानी 18 फरवरी से नगर परिषद खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उतर भारत और स्थानीय क्रिकेट टीमें भाग ले रही है।
इस 30वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता नगर परिषद मैदान में खेली जा रही है। इसके। लिए मैदान की दशा सुधार दी गई है।
इस बार उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों
तथा जिले की टीमें सभी एक ही पूल में
होगी।18 फरवरी को पहला मैच कुरुक्षेत्र और विकासनगर टीम के बीच होगा।
इस बार उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम बार करीब 24 टीमें रखी जा रहीं हैं।
शिवाजी स्पोट्र्स एंड कल्चरल
क्लब पांवटा साहिब अध्यक्ष मधुकर
डोगरी ने बताया कि धार्मिक आयोजन और बारिश से पिच को नुकसान पहुंचा था। करीब एक सप्ताह से लगातार मैदान समतल करने और बेहतर पिच तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।
मधुकर डोगरी ने बताया कि बताया
कि इस बार सभी टीमें एक ही पूल में
रहेंगी। पहले प्रतियोगिता में उत्तर भारत
के विभिन्न प्रदेशों की टीमों के अलग
एक पूल में तथा सिरमौर की टीमें दूसरे
पूल में रहती थीं।
सिरमौर पूल से केवल दो टीमें विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य पूल में प्रवेश मिलता था, लेकिन इस बार होली मेला व विभिन्न कार्यक्रमों के चलते प्रतियोगिता
आयोजन को समय कम रहेगा। इस बार
आयोजन समिति ने फ़ैसला लिया है कि
सभी टीमें एक ही पूल में रहेंगी।
