Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू : सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए

नाहन, 16 फरवरी – भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है।
भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी से 01 अप्रैल, 2026 तक जारी रहेगी। इस योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
भर्ती निदेशक ने बताया कि उम्मीदवार दो टेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते है। उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया में पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों सकते है इस प्रक्रिया को समझने के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जाएगी जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने क लिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वह अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।

Related Post