
पांवटा साहिब : पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा ये बात प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के प्रवक्ता बनने के बाद सुंदर सिंह ने कही। वह ग्राम पंचायत मुग़लांवाला करतारपुर, गांव राजबन (सिरमौरी ताल) के पूर्व प्रधान रहे है। उन्हें लगातार तीसरी बार प्रदेश भाजपा के बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बार उन्हें प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और जनता का आशीर्वाद और स्नेह हमें मिलता रहा है।
उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश भाजपा के जिला प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नई
