Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

इस बार की दीपावली चाइनीज उत्पाद के साथ नहीं स्वदेशी उत्पाद के साथ मनाए : चौहान



पांवटा साहिब: मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और बाजारों में चाइनीज सामान की भरमार दिखने लगी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बार चाइनीज सामान का पूरी तरह बहिष्कार करें और अपने देश के कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि “हमारे देश के मजदूर दिन-रात मेहनत कर सुंदर दिए, झालरें और सजावटी वस्तुएं तैयार करते हैं। ऐसे में हमें उन्हीं का सहयोग करना चाहिए ताकि उन्हें रोजगार और सम्मान मिल सके।”

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी पहले चाइनीस सामान को बंद करने का आवाहन किया था, लेकिन अब कुछ लोग फिर से इन उत्पादों पर भरोसा करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि “हम कोई राजनीति नहीं कर रहे, अपने देश और अपने लोगों के हित की बात कर रहे हैं। इस दिवाली ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाएं और चाइनीस सामान को कहें ‘ना’।

Related Post