
श्यामलाल पुंडीर
पांवटा साहिब: गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में मनाए जा रहे 342 वें होला महल्ला के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री पांवटा साहिब द्वारा शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई मे इस कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से हुआ। इस दौरान भव्य पालकी मे गुरु ग्रंथ साहिब को सजा कर रखा गया।
गुरुद्वारा साहिब से शुरु हुआ यह नगर कीर्तन बेंड बाजों के साथ मुख्य बाजार, वाई प्वायंट, शमशेरपुर होते बद्रीनगर और इसके बाद वहां से वापिस यह नगर कीर्तन शमशेरपूर, वाई प्वायंट, मुख्य बाजार होते हुए गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।
इस दौरान संगतों ने जगह जगह सेवा के स्टॉल लगाए हुए है। जिनमे भक्तों को प्रसाद्व व भोजन दिया जा रहा है। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी ने अपने हेरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को आनन्दित किया।
मंगलवार को होने वाले कवि दरबार
को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
नगर परिषद खेल मैदान में कवि
दरबार के लिए विशाल पंडाल सजना
शुरू हो चुका है। पांच दिनों तक
चलने वाले कार्यक्रम के दौरान
देशभर से कई महान पंथक हस्तियां
पहुंच रहीं हैं।
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब प्रबंधन
कमेटी के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह,
महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, प्रबंधक
जगीर सिंह और सह प्रबंधक गुरमीत
सिंह ने बताया कि शनिवार को
अखंड पाठ साहिब के साथ कार्यक्रम
शुरू हो गए हैं।
दो मार्च को भोग श्री
अखंड पाठ साहिब सुबह छह बजे
शीश महल में तथा इसके बाद एक
बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा।
दो मार्च को दोपहर एक बजे से
नगर-कीर्तन निकलेगा।
तीन मार्च को पूर्णिमा के दिन कवि दरबार सजेगा। इसके लिए दीवान बाहर खुले पंडाल में सजाया जा रहा है।
उप प्रबंधक ने बताया कि
कार्यक्रमों के दौरान कवि दरबार में
मंगलवार को देशभर से महान पंथक
हस्तियां पहुंच रहीं हैं। इसमें गुरमत
विचारें सिंह साहिब ज्ञानी किशन सिंह
अमृतसर वाले, शमशेर सिंह
देहरादून, प्रितपाल सिंह कथावाचक
पटियाला वाले, निशान सिंह, गुरदीप
सिंह जी, बलविंदर सिंह, परमजीत
सिंह प्रचारक अपने मनोहर विचारों
के माध्यम से संगतों को गुरु चरणों
से जोड़ेंगे।
वहीं, रागी जत्थे में आकाशदीप
सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारों तहिगढ़
साहिब, गुलजार सिंह यमुनानगर वाले
सिंह यमुनानगर, मौरी पीरी खालसा
यमुनानगर, मोहकम सिंह पांवटा
साहिब वाले, परमजीत सिंह, राम
सिंह, रणप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह,
गुरप्रीत सिंह कृपाल शिला शामिल हैं।
इसके अलावा चरणजीत सिंह,
गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, माता
गुजरी महिला सत्संग सभा, बेबे
नानकी महिला सत्संग समा और माता
साहिब कौर सेवकं जत्था मनोहर
कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल
करेंगे।
महासचिव हरप्रीत सिंह रतन व प्रबंधक जगीर सिंह ने बताया कि
ढाडी जत्थे में अमर सिंह अणखी,
सुखजिन्द्र सिंह चंगियारा एवं अन्य
ढाडी जत्थे संगतों को ढाडी वारों द्वारा
निहाल करेंगे।
देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचने
वाले कवि सज्जनों में रछपाल सिंह
पाल जालंधर, बलवीर सिंह कमल,
बलवीर सिंह बल, शुकरगुजर सिंह
अमृतसर, सुखजीवन सिंह सफरी,
भगत सिंह बीर, कुलवंत सिंह रफीक,
परविंद्र कौर पटियाला, स. बलबीर
सिंह कमल, स. मलकीत सिंह
निमाणा, सुखविंद्र कौर नूर, जतिंद्र
कौर आनंदपुरी, दिलबीर सिंह रियाङ
जालंधर, जसप्रीत कौर शिलाई,
अमनदीप कौर घोंटा साहिब, इंदरजीत
कौर पांवटा साहिब, रजनी कौर,
सिमरन कौर, हरप्रीत कौर, प्रीतम
कौर, कुलवंत सिंह चौधरी पॉटा
साहिब अपनी सुंदर रचनाओं से
संगतों को निहाल करेंगे।
चार मार्च को निशान साहिब की
सेवा सुबह दस बजे व अमृत, संचार
शीश महल में तथा गुरु का लंगर
बरता जाएगा।
