Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

कब से शुरू हो रहा पांवटा साहिब का ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेला



श्यामलाल पुंडीर
पांवटा साहिब: गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में होला मोहल्ला मेले को लेकर एसडीएम गुंजित सिंह चीमा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक गुरुद्वारा पांवटा साहिब के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक में डीएसपी, एसएचओ , नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी और नगर परिषद की चेयरमैन के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी शामिल हुए।

इस बैठक में बैठक का उद्देश्य होला मोहल्ला के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान चार दिवसीय कार्यक्रम की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से नगर कीर्तन, संगतों की आवाजाही और पार्किंग की समस्याओं पर मंथन किया गया। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या ना हो।
इस बैठक में होला मोहल्ला के विशेष समागम के लिए मेला ग्राउंड, होला मोहल्ला में आने वाले संगतो की पार्किंग, मेले में पीने वाले पानी,मेले मे बिजली, फायर ब्रिगेड, गुरूद्वारा साहिब के आस पास की सफाई व सड़कों की मरम्मत, मेले में डॉक्टरो का प्रबंध और पार्किंग के विषय में चर्चा हुई।

श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 342 वां होला महल्ला मेला 28 फरवरी से 4 मार्च तक मनाया जाएगा। प्रबंधन समिति गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उप प्रधान जोगा सिंह, मैनेजर जगीर सिंह, सरदार हरभजन सिंह और कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी होला मोहल्ला बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। 2 मार्च को अखंड पाठ होगा। इस दिन सुबह कीर्तन दरबार सजेगा। इसके बाद 1 बजे भव्य कीर्तन निकाला जाएगा।

इस दौरान गतका पार्टियां गतके का प्रदर्शन करेंगे। नगर कीर्तन गुरूद्वारा साहिब से शुरू होकर गीता भवन, मुख्य बाजार से बद्रीपुर फिर वापस श्री गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचेगा।

जबकि 3 मार्च को खुले पंडाल मे बाहर दीवान सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक सजेगा तथा इसी पंडाल मे रात को कवि दरबार सजेगा। जिसमें उच्च कोटि के पथंक कवि अपनी सुंदर रचनाओं को सुनाकर संगतो को निहाल करेंगे। इसमें गुरू घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत प्रचार एंव विद्वान संगतो को निहाल करेंगे। इस कवि सम्मेलन में जाने-माने कवि भाग लेंगे। 4 मार्च को निशान साहिब की सेवा और अमृत संचार होगा। इस बार भी मेले में भारी संख्या में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर मेले का आनंद उठाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *