Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

पांवटा कॉलेज के एनसीसी कैडेट सनी का भारत भूटान युवा मैत्री शिविर के लिए चयन

पांवटा कॉलेज के एनसीसी कैडेट सनी का भारत भूटान युवा मैत्री शिविर के लिए चयन
Oplus_131072


पांवटा साहिब : राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की एनसीसी इकाई के कैडेट सनी सिंह का चयन भारत-भूटान युवा मैत्री शिविर (IBYFC) 2025 के लिए हुआ है, जो 10 से 18 सितंबर 2025 तक गया (बिहार) में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर का आयोजन एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड द्वारा किया
जा रहा है, जिसमें भारत के 75 कैडेट तथा मित्र राष्ट्र भूटान के 60 युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे। कैडेट सनी सिंह का यह चयन उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इससे पूर्व वे रोपड़ (पंजाब) में आयोजित TSE प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुके हैं और इसके पश्चात उन्होंने देश की राजधानी
नई दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भी भाग लिया था।
भारत-भूटान युवा मैत्री शिविर का उद्देश्य युवाओं के बीच आपसी सहयोग, संस्कृति, विचारों और नेतृत्व कौशल का
आदान-प्रदान करना है। शिविर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

1. आपदा प्रबंधन पर संयुक्त अभ्यास
2. प्राकृतिक संरक्षण कार्यक्रम
3. जलवायु परिवर्तन पर संगोष्ठी
4. सांस्कृतिक कार्यक्रम
5. धार्मिक स्थलों का भ्रमण

यह शिविर हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है और भारत तथा भूटान इसमें बारी-बारी से मेज़बानी करते हैं। इस वर्ष
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कैडेट भाग ले रहे हैं।

एनसीसी जीपी मुख्यालय शिमला द्वारा जारी आदेशानुसार, 1 HP (I) Coy NCC, नाहन को शिविर की तैयारी और
समन्वय की ज़िम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न एनसीसी इकाइयों से चयनित कुल 9 कैडेट्स में कैडेट सनी सिंह भी शामिल हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान तथा एनसीसी अधिकारीगण ने कैडेट सनी सिंह को इस अंतरराष्ट्रीय शिविर हेतु चयनित होने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह चयन न केवल महाविद्यालय बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जो युवा शक्ति के सही मार्गदर्शन और अनुशासन
का परिचायक है।

Related Post