Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

1991 में अयोध्या में कार सेवा के लिए भी गए ; अधिवक्ता नरेश तोमर के पिता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर के ताऊ के बेटे थे रामभज

1991 में अयोध्या में कार सेवा के लिए भी गए ; अधिवक्ता नरेश तोमर के पिता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर के ताऊ के बेटे थे रामभज
Oplus_0

(श्यामलाल पुंडीर)

शिलाई: जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रथम सदस्य रामभज तोमर का निधन हो गया है। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। रामभज तोमर अधिवक्ता नरेश तोमर के पिता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर के ताऊ के बेटे थे। वह 1991 में अयोध्या में कार सेवा के लिए भी गए थे।

रामभज तोमर, पूर्व विधायक बलदेव तोमर के ताऊ स्व० सहीराम तोमर के सुपुत्र थे। वह काफी समय से लम्बी बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रहे थे।
जानकारी मुताबिक रामभज तोमर शिलाई क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पहले सदस्य थे। सिरमौर से अयोध्या के लिए 1991 में गए कार सेवा के जत्थे में भी वो शामिल रहे। लगभग 80 वर्ष की आयु में पिछले दो वर्ष को छोड़कर उनका जीवन बिल्कुल हष्ट-पुष्ट था।

उनकी पहले शिलाई गांव व बाद में शिलाई धार पर दुकान का व्यवसाय था, इसलिए उनका नाम रामभज लाला जी के नाम से प्रसिद्ध था। आज के वर्तमान समय में ऐसे ईमानदार, नेकदिल, सच्चे-पक्के इंसान बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव शिलाई में किया जाएगा। रामभज तोमर शिलाई के प्रथम आरएसएस के कार्यकर्ता थे। वह बड़े हंसमुख कर्मठ मिलनसार कार्यकर्ता थे।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में यहीं छ: सात लोग संघ में होते थे। इनसे भाजपा का काम करा लो या संघ का। आल इन वन होते थें। नींव के पत्थर थें रामभज जी। इनकी तपस्या के कारण आज शिलाई में विचारधारा का विस्तार हुआ है और हम वहां एक ताकत बनें हैं। अयोध्या कार सेवा 1991अक्टूबर में जातें हुए जंगलों में रहे।

Related Post