Breaking
Thu. Jan 15th, 2026

रानी अहिल्याबाई नारी नेतृत्व की एक मिसाल : सुखराम चौधरी

रानी अहिल्याबाई  नारी नेतृत्व की एक मिसाल : सुखराम चौधरी
Oplus_0

पांवटा साहिब: आज गैलेक्सी आई०टी०आई० पाँवटा में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि
रानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासिका थीं बल्कि एक धर्मनिष्ठ, दयालु और दूरदर्शी नेता भी थीं। उनके कार्य और आदर्श आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।अहिल्याबाई एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने पुरुष-प्रधान समाज में राजसिंहासन संभाला और उसे सफलता से चलाया। वे नारी नेतृत्व की एक मिसाल बनीं। इस मौके पर आईटीआई के निदेशक राजेंद्र सिंह नेगी, शिवानी वर्मा, हितेंद्र कुमार, गुरदास राम आदि मौजूद थे।

Related Post