Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

बी. के. डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम, 19 मई को अवकाश

बी. के. डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम, 19 मई को अवकाश

पांवटा साहिब : श्यामलाल पुंडीर
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें बी. के. डी. स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम
दिया। विज्ञान संकाय से उनतीस विद्यार्थियों ने, कला संकाय से-चौबीस तथा कामर्स संकाय से चौदह विद्यार्थियों ने first Division
हासिल की। अन्य सभी विद्यार्थी second Division से उत्तीर्ण
हुए ।

कला संकाय से पलक चौहान ने 92.8% लेकर प्रथम स्थान,
आलिया तथा सिमरन कौर दोनों ने ही 90.6% लेकर द्वितीय तथा
संजना शर्मा ने 87.4% लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कामर्स संकाय से अरहान ने 92.6% लेकर प्रथम स्थान, सूरज ने
90.2% लेकर द्वितीय तथा हर्षित ने 89.4% लेकर तृतीय स्थान
हासिल किया।
विज्ञान संकाय से नंदनी गर्ग ने 89.4% लेकर प्रथम स्थान, कृतिका ने 88.6% लेकर द्वितीय तथा मनस्वी ढींगरा ने 88.2% लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने
सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए स्कूल में दिनांक 19.05.2025 को अवकाश की घोषणा की।

Related Post