Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

पांवटा में नशा तस्करों पर फिर शिकंजा 17 किलो भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

पांवटा में नशा तस्करों पर फिर शिकंजा 17 किलो भुक्की के साथ एक गिरफ्तार
Oplus_131072

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने सिरमौर में पद संभालते ही सबसे पहले नशा तस्करों पर स्ट्राइक का अभियान चलाया है। लगभग दूसरे दिन जिले में कही ना कही तस्कर पकड़े जा रहे है। आज पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसते हुए आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। डिटेक्शन सेल ने आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रतन लाल निवासी गांव भाटावली तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान के अंदर से 17.002 किलोग्राम चूरा पोस्त/भुक्की बरामद की है। आरोपी सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Post