Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

सरहद पर लड़ने वाली भारतीय सेना- के लिए ट्रक-ट्राले तैयार : नागरा

सरहद पर लड़ने वाली भारतीय सेना- के लिए ट्रक-ट्राले तैयार : नागरा
Oplus_131072

पांवटा साहिब। श्यामलाल पुंडीर

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सेना को देंगे। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच हम सब एकजुट होकर देश सेवा के लिए समर्पित है।

ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा, सचिव कुलदीप सिंह खंडूजा, उपप्रधान महिमा सिंह,
कैशियर हरबंस सिंह, अड्डा प्रभारी भूपेंद्र सिंह, गुरपाल सिंह व जगमोहन राणा ने कहा कि
देश के हर कोने से देशभक्ति व देश सेवा की आवाज बुलंद है।
इन्होंने कहा कि सरहद पर लड़ने वाली भारतीय सेना- के लिए ट्रक-ट्राले व चालक भी उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन
के प्रधान बलजीत सिंह
नागरा ने कहा कि हर देशवासी पाकिस्तान के आतंक से जनता परेशान है। इसलिए अब करारा जवाब हमारी सेना दे रही है। और हर देशभक्त का फर्ज है कि जैसे भी हो सकें देश सेवा में अग्रणी
रहें। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन
तारुवाला पांवटा साहिब ने फैसला
लिया है कि भारतीय सेना को छोटे
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पास 1600 छोटे-बड़े ट्रक और ट्राले
बड़े ट्रक व ट्राले के साथ चालक भी
उपलब्ध करवाएगी। महासचिव
कुलदीप खंडूजा ने कहा कि हर
देशवासी के लिए देश सबसे पहले है
और व्यापार उसके बाद में है। हमारी
यूनियन के सभी ट्रक मालिक,
चालक और परिचालक मातृभूमि
भारत की सेवा के लिए पूर्णता
समर्पित हैं। सेना को आवश्यकता पड़ने पर यूनियन तुरंत ट्रक और चालक मुहैया
कराएंगे।

Related Post