Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

पांवटा साहिब में पेड़ से लटका मिला शव

पांवटा साहिब में पेड़ से लटका मिला शव
Oplus_131072

पांवटा साहिब में आज पुलिस ने पेड़ से लटका शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कई दिन से सड़ी-गली हालत में था। यमुना पथ पर यमुना नदी के किनारे पेड़ से लटका पाया गया है। ऐसा बताया गया है कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या की है। रविवार को जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो शव को बरामद करने में मशक्कत करनी पड़ी। शव एक गहरी खाई में पेड़ से लटका हुआ था।

थाना प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन दिनों से वहां से बदबू आ रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा तो अंदाजा लगाया गया कि शव कम से कम चार से पांच दिन पुराना है। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह काफी दिनों से वहीं पड़ा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संदीप पुत्र मोहन लाल निवासी देवीनगर पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

Related Post