Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

सिरमौर पुलिस की तस्करों पर स्ट्राइक : तीन महीने में 95 भेजे सलाखों के पीछे

सिरमौर पुलिस की तस्करों पर स्ट्राइक : तीन महीने में 95 भेजे सलाखों के पीछे
Oplus_131072

सिरमौर पुलिस की तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। इस साल जनवरी से अब तक 7 महिलाओं समेत 95 तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस वर्ष 2025 में जिला सिरमौर पुलिस द्वारा ND&PS ACT के तहत अब तक 65 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें 95 अपराधियों (जिनमें 72 हिमाचली व 23 गैर हिमाचली हैं) को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। गिरफ्तार किए अपराधियों में 07 महिलाए भी शामिल हैं।

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है । इस अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गत दिनों में नशे के सौदागरों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए, नशे के बड़े- 2 तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है । जिनमे पुलिस द्वारा वाणिज्यिक मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों को जिला पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिया गया।

दिनांक 19-04-2025 को डिटेक्शन सैल पांवटा साहिब टीम द्वारा गश्त को दौरान गुप्त सूत्रों से सुचना मिली की उत्तर प्रदेश का रहने वाला जुनैद खान पुत्र साबिर खान निवासी गाँव पण्डेरा डा0 कादरगंज तह0 फरीदपुर जिला बरेली उ0प्र0 तस्करी में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से 112 ग्राम स्मैक/हेरोईन बरामद की।

इस अभियोगों में वाणिज्यिक मात्रा के 07 मामले दर्ज किए गए। तथा उपरोक्त अभियोगों में अपराधियों के कब्जे से कुल नकदी-1,46,270 रूपये, भी जब्त की है। इसके अतिरिक्त अन्वेषण के दौरान जिला सिरमौर, पुलिस द्वारा दो अलग-2 मामलों में वित्तीय अन्वेषण के तहत अपराधियों की कुल 95,00,485.85 रुपये की व 70,70,702.29 रुपये की (कुल =1,65,71,188.14) नकदी/ अवैध सम्पत्ती सक्षम प्राधिकारी के द्वारा सीज/फ्रीज की है।

Related Post