Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

हरभजन सिंह उपाध्यक्ष और हरप्रीत सिंह चुने गए महासचिव, गुरुद्वारे का बजट पारित, सुविधाओं में होगा और विस्तार

हरभजन सिंह उपाध्यक्ष और हरप्रीत सिंह चुने गए महासचिव, गुरुद्वारे का  बजट पारित, सुविधाओं में होगा और विस्तार


पांवटा साहिब : (श्यामलाल पुंडीर )
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े और ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा पांवटा साहिब में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 16.20 करोड़ का बजट पारित किया गया। इसमें ये निर्णय भी लिया गया कि देश-विदेश से पहुंचने वाले यात्रियों को और बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा यात्री निवास, ऐतिहासिक स्थलों की देखभाल, पुरानी इमारतों की देखभाल व नई इमारतों के निर्माण पर बजट खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हरभजन सिंह को उपाध्यक्ष और हरप्रीत सिंह रतन को महासचिव चुना गया है। इनके नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब में संगत की सेवा और सुविधाओं का विस्तार
किया जाएगा।
गुरुद्वारा पांवटा साहिब के मैनेजर जागीर सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि वार्षिक बजट संगत को
बेहतर सुविधा और गुरुद्वारा साहिब के विकास को ध्यान में रखते हुए पारित किया गया है। बजट में यात्री बैठक में 16.20 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पारित धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष प्रावधान गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश गुरु पर्व व अन्य पर्व, धार्मिक आयोजनों तथा लंगर सेवा को बजट में विशेष प्रावधान किया है। सभी प्रमुख आयोजनों के लिए पहले से ही व्यवस्थाएं तय कर दी जाएंगी। ऐतिहासिक स्थलों की देखभाल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। संगत की यात्रा सुविधाजनक और
सुखद होगी। वार्षिक बजट में गुरुद्वारे के पुराने भवनों के रखरखाव और नई, भवनों के निर्माण को
धनराशि रखी गई है।

Related Post