शिमला : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर कार्रवाई की है। ऐसे में अब पुलिस ने लगभग 3391 वाहन
चालकों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश परिवहन विभाग से की हैं।
पुलिस ने प्रदेश भर में की गई नाकाबंदी के दौरान एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक ड्रंक एंड
ड्राइव के 13165 चालान किए हैं। वहीं 2025 में अब तक 60 के करीब चालान हुए हैं।
ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में पता लगा है कि लापरवाही से
गाड़ी चलाने, तेज गति से गाडी चलाने और नशे में गाड़ी चलाने के कारण काफी संख्या में दुर्घटनाएं हुई
हैं। एआईजी टीटीआर विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश में साल 2024 में विभिन्न निरीक्षणों के दौरान नशे में गाड़ी चलाने के 13165 मामले पकड़े गए, जिसके कारण चालान जारी किए गए।
हमीरपुर जिला में ड्रंक एंड ड्राइव
के 446 चालान और 145 लाइसेंसों
के निलंबन की सिफारिशें भेजी है।
इसके अलावा कांगड़ा जिला में ड्रंक
एंड ड्राइव के 1273 चालान और
198 के निलंबन की सिफारिशें,
किन्नौर जिला में ड्रंक एंड ड्राइव के
411 चालान और 19 वाहन चालक
गिरफ्तार, 18 लाइसेंसों के निलंबन
की सिफारिशें, कुल्लू जिला में ड्रंक
एंड ड्राइव के 8862 चालान और
36 वाहन चालकों को गिरफ्तार हुए।
वर्ष 2024 में प्रदेश में शराब के नशे में वाहन चलाने पर 1300 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी में ड्रेक एंड ड्राइव के 1333 चालान किए हैं और 98 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया
है।
इसके अलावा 150 लाइसेंसों
के निलंबन की सिफारिशें भेजी है।
बिलासपुर जिला में 1128 चालान
और 113 वाहन चालक गिरफ्तार
किए हैं। वहीं, 450 लाइसेंसों के
निलंबन की सिफारिशें भेजी है।
चंबा जिला में ड्रंक एंड ड्राइव के
831 चालान और 116 वाहन
चालकों को गिरफ्तार किए हैं।
365 लाइसेंसों के निलंबन की सिफारिशें
भेजी है। पुलिस जिला देहरा में ड्रंक
एंड ड्राइव के 122 चालान और
किया है। वहीं, 69 लाइसेंसों के
10 वाहन चालकों को गिरफ्तार
निलंबन की सिफारिशें भेजी है।
किया है। वहीं, 106 लाइसेंसों के
निलंबन की सिफारिशें भेजीं हैं।
इसके अलावा लाहौल स्पीति जिला
में ड्रंक एंड ड्राइव के 189 चालान
और 64 लाइसेंसों के निलंबन की
सिफारिशें, मंडी जिला में ड्रंक एंड
ड्राइव के 1493 चालान और 268
वाहन चालक गिरफ्तार किए हैं।
वहीं, 397 लाइसेंसों के निलंबन
की सिफारिशें, पुलिस जिला नूरपुर
में ड्रंक एंड ड्राइव के 544 चालान
और 27 वाहन चालक गिरफ्तार
किए हैं। इसके अलावा 145
लाइसेंसों के निलंबन की सिफारिशें
भेजीं हैं।

