Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड के तीमली के जंगल मुठभेड़ गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली

उत्तराखंड के तीमली के जंगल मुठभेड़ गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली

पांवटा साहिब: (श्यामलाल पुंडीर)
उत्तराखंड पुलिस ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर ऑपरेशन लंगड़ा शुरू कर दिया है। देहरादून पुलिस ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंद्रह हजार के इनामी एहसान (22) की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

बुधवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोका गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीमों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद तिमली के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश को विकासनगर के अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंचे देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर ने अस्पताल में अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। सहारनपु का रहना वाला गिरफ्तार बदमाश एहसान गौकशी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में वांछित था, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उस पर मामले दर्ज हैं।

Related Post