Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

कमरऊ गांव के नाम एक बड़ी उपलब्धि

कमरऊ गांव के नाम एक बड़ी उपलब्धि


पांवटा साहिब: (श्यामलाल पुंडीर)

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी चेन्नई में 119 वें कोर्स की ट्रेनिंग 8 मार्च को संपूर्ण हुई। जिसमें सिरमौर जिले के कमरऊ गांव को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई। पिता कर्म सिंह ठाकुर व माता सीमा ठाकुर के सुपुत्र स्वराज ठाकुर ने सफलतापूर्वक इस ट्रेनिंग कोर्स को पूरा किया तथा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनें ।

उन्होंने इस प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा में जिसका परिणाम 24 जनवरी 2024 को घोषित हुआ तथा देशभर में 45 वां रैंक हासिल किया था। उन्होंने बचपन से ही शिक्षा के साथ साथ खेल को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया तथा एथलेटिक्स में तीन बार नेशनल गेम्स टूर्नामेंट का हिस्सा बने। उन्होंने समाज के सभी युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित होना चाहिए । बेटे की इस सफलता से माता-पिता, परिवार व पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

Related Post