Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

शिरगुल मंदिर के बाद अब 700 साल पुराने विजट महाराज के मंदिर का पुनर्निर्माण

शिरगुल मंदिर के बाद अब 700 साल पुराने  विजट महाराज के मंदिर का पुनर्निर्माण

चौपाल : उपमंडल चौपाल की सरांह पंचायत में 700 साल पुराने विजट महाराज के मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण कार्य हामल, बाहल, चान्जू, चेता, स्तोता,
चंद्रलोग सहित 14 परगने के लोगों की सहमति से शुरू किया है।

इलाके के नंबरदार और उनकी नंबरदारी के सभी लोग अंशदान से महाराज के मंदिर का निर्माण कार्य
करेंगे। प्राचीन दंत कथाओं के अनुसार, सात सौ वर्ष पूर्व नाहन के राजा ने मंदिर का निर्माण
करवाया था।

पूर्व जुब्बल के राजा ने विजट महाराज के मंदिर का जीर्णोद्धार किया था। मंदिर निर्माण कार्य चार
से पांच साल तक चलेगा और मंदिर निर्माण कार्य पूरे होने के बाद पारंपरिक तरीके से शांत महायज्ञ
किया जाएगा।

कार्य पूरा होने के बाद शांतमहायज्ञ का होगा आयोजन नाहन के राजा ने करवाया था मंदिर का निर्माण पुरानी शैली में बनेगा मंदिर, नौ मंजिला भवन का किया जाएगा निर्माण पुरानी शैली में मंदिर का निर्माण
किया जाएगा।

खास बात यह है कि मंदिर नौ मंजिल का बनेगा। इसमें चार मंजिलें जमीन के नीचे और और पांच मंजिलें भूमि से ऊपर बनाई जाएंगी। मान्यता के अनुसार पहले मंदिर पर लगीपुरानी कुरुड़ को ढोल-नगाड़ों के साथ हटाया गया। उसके बाद मंदिर की छत्त को हटाने का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगो की माने तो शिमला, सिरमौर और सोलन
जिले में विजट महाराज की मान्यता है। विजट महाराज मंदिर के युवा भंडारी नितिन शर्मा ने कहा कि उपमंडल के 14 परगना के लोगों की सहमति से विजट महाराज के नए मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया, है। मंदिर निर्माण कार्य पुरी होने के बाद पारंपरिक तरीके से शांत महायज्ञ किया जाएगा। इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। मंदिर का निर्माण पुरानी शैली में किया जाएगा।

Related Post