Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

अब डाकपत्थर कॉलेज में पीएचडी कोर्स चार विषयों में 12 सीटें

अब डाकपत्थर कॉलेज में पीएचडी कोर्स चार विषयों में 12 सीटें
Oplus_131072

विकासनगर : वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर से अब छात्रा-छात्राएं पीएचडी कर सकेंगे। महाविद्यालय में पीएचडी का कोर्स प्रारंभ हो गया है। महाविद्यालय में पीएचडी कोर्स की मांग लंबे समय से चली रही थी ।
विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय को पीएचडी की राजनीति विज्ञान विभाग को छह सीट, अंग्रेजी को तीन सीट, इतिहास में दो सीट और हिंदी को एक सीट आवंटित की गई है।

मंगलवार को महाविद्यालय में नए छात्र-छात्राओं के लिए पीएचडी अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि कार्यक्रम नए शोधार्थियों को उनके अनुसंधान यात्रा के लिए मार्गदर्शन देने और संस्थान में उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने शोध कार्य के महत्व और एक अच्छा शोधकर्ता बनने के गुणों पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च मानकों को अपनाने और समाज के लिए उपयोगी योगदान देने की प्रेरणा दी। डॉ. राजकुमारी भंडारी, डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. माधुरी रावत, डॉ. कृतिका
नेगी और रिसर्च सेल नोडल ऑफिसर डॉ. विजय बहुगुणा ने शोध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
छात्रों को अनुसंधान विधियों, लेखन तकनीकों, डेटा संग्रहण, और निष्कर्षों के प्रस्तुतिकरण पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Related Post