Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

मनु समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार

मनु समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार
Oplus_131072

दिल्ली : भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 ख‍िलाड़‍ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।

Related Post