Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

श्री गुरुगोबिंद सिंह का 358 वाँ प्रकाश पर्व पांवटा साहिब में इस दिन से धूमधाम से मनाया जाएगा

श्री गुरुगोबिंद सिंह का 358 वाँ प्रकाश पर्व पांवटा साहिब में इस दिन से धूमधाम से मनाया जाएगा
Oplus_131072

पांवटा साहिब: गुरुगोबिंद सिंह का 358 वाँ का प्रकाश पर्व पांवटा साहिब में 4 जनवरी से धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकटोत्सव पर पांवटा साहिब में श्री गुरुद्वारा साहिब में 4 जनवरी को अखंड पाठ के साथ शुरू होगा। इस प्रकाश पर्व के लिए पांवटा साहिब शहर और गुरुद्वारा साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उप प्रधान जत्थेदार जोगा सिंह और प्रबंधक सरदार जागीर सिंह और कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह जत्थेदार हरभजन सिंह ने बताया कि गुरुगोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव पर पहले दिन शनिवार को अखंड पाठ के साथ शुरू होगा।

रविवार 5 जनवरी को शहर में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। दोपहर 1 बजे नगर से विशेष नगर कीर्तन में स्कूली बच्चे बेंड सहित व गतका पार्टी अपने करतब दिखाते नजर आयेंगे। इस नगर कीर्तन मे सुन्दर पालकी मे गुरुग्रंथ साहिब जी को सजाकर रखा जाएगा। यह नगर कीर्तन बद्रीपुर तक चलेगा और वहां से वापिस गुरुद्वारा साहिब पंहुचेगा।

सोमवार 6 जनवरी को निशान साहब झुलाये जायेंगे। अमृत संचार होगा। और अखंड पाठ होगा। सारा दिन विशेष दीवान सजेगा जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल करेंगे। और रात को कवि दरबार सजेगा जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या मे संगत पाँवटा साहिब पंहुच रही है।

Related Post