Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

अब आ गया नया सिलेंडर जो फटेगा नहीं

अब आ गया नया सिलेंडर जो फटेगा नहीं
Oplus_131072

पांवटा साहिब: घर की रसोई में पड़े एलपीजी
सिलेंडर को बम के रूप में देखने
वाले उपभोक्ता अब सिलेंडर के फटने
की चिंता भूल जाएं। आग पकड़ने
पर बम की तरह फटने वाला सिलेंडर
अब मोम की तरह पिघल जाएगा। इंडेन की ओर से बाजार में कंपोजिट फाइबर युक्त सिलेंडर उतारा गया है। अब कई उपभोक्ता इस सिलेंडर को लेने के बाद घर की रसोई को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

वजन में कम और कैरी करने में आसान सिलेंडर को लोगों को आसानी से उठाने के अनुरूप बनाया
गया है। फाइबर युक्त इंडेन के नए रसोई गैस सिलेंडर को लेने के लिए उपभोक्ता को तीन हजार रुपए अदा करने होंगे।

कुल 15 किलो वजन वाले इस सिलेंडर में 10 किलोग्राम एलपीजी होगी। हालांकि, पुराने उपभोक्ताओं ने जितनी अमानत राशि लोहेनुमा सिलेंडर लेने को जमा कराई है। उस राशि को फाइबर सिलेंडर
लेते वक्त काट कर बची अमाउंट ही
अदा करनी होगी। लोहे के सिलेंडर से ऐसे
खास है फाइबर सिलेंडर कंपोजिट फाइबर सिलेंडर में
एलपीजी कितनी बची है इस स्तर को पारदर्शी रखा गया है। अन्यथा लोहे के सिलेंडर में इसका पता नहीं चल पाता और उसमें काफी गैस बच
भी जाती है। 10 किलो ग्राम गैस वाले
सिलेंडर के लिए 626 रुपए देकर
उपभोक्ता रीफिल भी करा सकेंगे,
जबकि लोहे का सिलेंडर 860 के
आग लगने की दशा में फाइबर

करीब रिफिल होता है। कंपोजिट सिलेंडर फटने की बजाए मोम की तरह पिघल जाएगा जिससे को
बड़े हादसे टलेंगे और लोगों की जान
ज्यादा सुरक्षित होगी। ऐसे में इसमें आग
लगने पर बिना डरे कोई भी आग बुझा सकता है।

Related Post