Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

पूर्व PM को देश के आर्थिक सुधारो के लिए किया जाएगा हमेशा याद : लांबा

पूर्व PM को देश के आर्थिक सुधारो के लिए किया जाएगा हमेशा याद : लांबा

पांवटा साहिब: वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। आज उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पांवटा साहिब के विश्राम गृह में पांवटा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। वह एक सच्चे राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और विद्वान थे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री कार्यकाल में और वित्त मंत्री रहते हुए जो आर्थिक सुधार उन्होंने किए हैं। वह हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का योगदान कभी नहीं बुलाया जा सकता।

Related Post